फल और सब्जियों को कैसे और कब तक धोएं, ताकि हानिकाकर बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाएं

फल और सब्जियों को कैसे और कब तक धोएं, ताकि हानिकाकर बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाएं

सेहतराग टीम

हम सब्जी खरीदने बाजार जाते हैं तो हम साफ और चमकदार सब्जी या फल खरीदना पंसद करते हैं। यह इसलिए क्योंकि जो फल या सब्जी साफ होते हैं उन्हें खाने का मन भी करता है। लेकिन कितना भी साफ और चमकदार हो उसे खाने से पहले हमें हमारे बुजुर्ग और डॉक्टर उसे अच्छे से धोने की सलाह देते हैं और ऐसा करना अच्छा भी होता है। वहीं अगर आप सब्जी या फल को धोकर खाते हैं तो उनमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और आपके शरीर में बैक्टीरिया जाने की संभावना खत्म हो जाती है। जब शरीर में बैक्टीरिया नहीं जाएंगे तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और आगे रोग होने की संभावना भी खत्म हो जाती है। इसलिए बाजार से फलों और सब्जियों को लाकर धोना बेहद जरुरी है।

पढ़ें- Covid-19 Update1st April: कोरोना वायरस के राज्यवार मामले, जानिए कहां-कितने मरीज

हालांकि बहुत सी महिलाओं और ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि इन्हें कितनी देर तक धोना चाहिए। कुछ लोग बहते पानी में सब्जियों को धोना पसंद करते हैं तो कुछ इन्हें भिगोकर धोना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं की फलों और सब्जियों को ज्यादा देर तक धोने से क्या इनमें छिपे कीड़े निकल जाते हैं तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का सही जवाब दे रहे हैं। तो आइए जानते है कि फलों और सब्जियों को कितनी देर तक धोना चाहिए और इन्हें धोने से क्या फायदा मिलता है। 

कैसे धोई जाती हैं सब्जियां 

आपने अक्सर गौर किया होगा कि आपकी मां सब्जी खरीदने के बाद बहते पानी में सभी सब्जियों को धोया करती हैं।  सब्जियों को धोने के बाद आपकी मां उन्हें एक बड़े कटोरे को पानी से भर देंगी और उसमें थोड़ा नमक डालकर धोई हुई सब्जियों को उसमें डाल देंगी। उसके बाद फिर वह सब्जियों को लगभग 10-15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ देंगी। यह उनकी सामान्य दिनचर्या है, जिसे वह बाजार से आने के बाद कई सालों से करती आ रही हैं। वह अक्सर हमें भी नमक के पानी में बैंगन और ककड़ी धोने और उसके छिलके को हटाने और फिर उसका उपयोग करने की सलाह देती हैं। वहीं अंगूर जैसे फल में कीटनाशक की मात्रा सबसे अधिक होती है और आम तौर पर हम इसे गर्म पानी में ही धोकर खाना चाहिए। हमें कभी भी सूखे अंगूरों को बिना धोए नहीं खाना चाहिए। 

फलों और सब्जियों के छिलके से चटनी बनाना नुकसानदेह

हम जो भी सब्जियां या फल खरीदते हैं, हम उसको छीलते हैं और उसके बाद ही खाते हैं। आपने देखना होगा कि आपकी मां कई सब्जियों या फलों के छिलके से विभिन्न प्रकार की चटनी बनाती हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि सब्जियों को उगाने के लिए कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है, जिसके तत्व सब्जियों के छिलके पर ही रह जाते हैं और आपके पेट में जाकर आपको बीमार बना सकते हैं। इसलिए अगली बार से ऐसा करने बचें।

कैसे पानी में धोनी चाहिए सब्जियां 

कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कीटनाशकों को हटाने के लिए ठंडा पानी पर्याप्त है, लेकिन फिर भी ठंडे पानी की तुलना में नमक वाले पानी का प्रभाव अधिक है। सब्जियों को धोने के बाद, उन्हें एक साफ कपड़े से धोना चाहिए क्योंकि कपड़े का उपयोग कर सब्जियों को सूखाया जा सकता है।

सब्जियों को धोने के फायदे

आप सभी फलों और सब्जियों को धो लें। सीएसई के अनुसार, सब्जियों को 2% नमक वाले पानी से धोने पर अधिकांश कीटनाशक अवशेष हटाने में मदद मिलती है। इन सब्जियों के छिलके पर आपको कुछ गंदगी दिख सकती है, जो नमक वाले पानी से हट जाती है। हालांकि 75 से 80 प्रतिशत कीटनाशक अवशेषों को ठंडे पानी से धोने पर भी हटाया जा सकता है। इसके अलावा, विशिष्ट रूप से इन फलों और सब्जियों को धोकर ही खाना चाहिए, जिसमें अंगूर, सेब, अमरूद, आलूबुखारा, आम, आड़ू, नाशपाती और टमाटर, बैंगन व भिंडी जैसी सब्जियां शामिल हैं।

विनेगर में भिगोना 

10 प्रतिशत सफेद सिरके और 90 प्रतिशत पानी के घोल में अपनी सभी सब्जियों और फलों को भिगो दें। इस घोल को अच्छी तरह से हिलाएं और सब्जियों को अच्छी तरह से रगड़ें। फलों में जामुन को धोते समय सावधान रहें क्योंकि इसका छिलका पतला होता है, जिसके कारण इसकी बाहरी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

हल्का उबालें और छीलें 

अपनी सब्जियों को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी से धोएं। ऐसा करने से आप सब्जियों पर लगे हुए अवशेष को हटा सकते हैं। इसके अलावा सब्जी या फल को छीलना इन कीटनाशकों को हटाने का एक कुशल तरीका है।  इसके अलावा, चिकन या मांस को जब भी बनाएं तो उसमें से अतिरिक्त वसा और त्वचा को निकाल दें क्योंकि यह अवांछित कीटनाशक अवशेषों को अवशोषित कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

बढ़ता तापमान खत्म करेगा कोरोना वायरस, जानें क्या कहती है रिसर्च

एम्स के डॉक्टर में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, पूरे परिवार की भी होगी जांच

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।